आचार्य रामचंद्र शुक्ल - जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय , कृतियाँ (रचनाएं )

 

लेखकों का जीवन परिचय

प्रश्न प्रारूप :- दिए गए लेखकों मे से किसी एक लेखक का जीवन परिचय देते हुए उनकी एक प्रमुख रचना का उल्लेख कीजिए :

1. आचार्य रामचंद्र शुक्ल    2. जयशंकर प्रसाद     3. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी     4. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 

1.   आचार्य रामचंद्र शुक्ल ( 2001 , 2002, 2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2008, 2009, 2010, 2011, 2012, 2014, 2016, 2017, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022, 2023, 2024, 2025 )



जीवन परिचय :- संक्षिप्त परिचय

नाम

आचार्य रामचंद्र शुक्ल   

जन्मतिथि     

4 अक्टूबर सन् 1884 

जन्मस्थान            

जिला बस्ती , ग्राम अगोना

पिता एवं माता का नाम

चंद्रबली शुक्ल , विभाषी   

शिक्षा

इन्टरमीडिएट

आजीविका            

अध्यापक , लेखक , प्राध्यापक

मृत्यु  

2 फ़रवरी सन 1941

लेखन विधा

आलोचना , निबंध, नाटक , पत्रिका , काव्य , इतिहास आदि  

भाषा  

शुद्ध साहित्यक , सरल एवं व्यावहारिक भाषा

शैली

वर्णात्मक , विवेचनात्मक , व्याख्यात्मक , आलोचनात्मक , भावात्मक , हास्य व्यंग्यात्मक

साहित्य में पहचान

निबंधकार ,अनुवादक , आलोचक , संपादक

साहित्य में स्थान 

आलोचना के सम्राट

 जीवन परिचय :-

हिन्दी जगत के “आलोचना सम्राट” आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का जन्म 4 अक्टूबर सन 1884 ई. को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के अगोना नामक ग्राम में हुआ था l इनके पिता का नाम पंडित चंद्रबली शुक्ल तथा माता का नाम विभाषी था l जो पेशे से मिर्जापुर में सदर कानूनगो थे l इनकी प्रारम्भिक शिक्षा अपने पिता के पास राठ तहसील में हुई थी l शुक्ल जी फाइनल परीक्षा (FA) / इन्टर की परीक्षा मिर्जापुर के लंदन मिशन स्कूल से 1901 में उत्तीर्ण किए l  उनके पिता की इच्छा थी कि शुक्ल कचहरी में जाकर दफ्तर का काम सीखें, किंतु शुक्ल उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते थे। पिता जी ने उन्हें वकालत पढ़ने के लिए इलाहाबाद भेजा पर उनकी रुचि वकालत में न होकर साहित्य में थी। अतः परिणाम यह हुआ कि वे उसमें अनुत्तीर्ण रहे। इनके पिताजी नायब तहसीलदारी का पद दिलाने का भी प्रयास किया, किंतु उनकी स्वाभिमानी प्रकृति के कारण यह संभव न हो सका। फिर आगे कुछ समय के लिए मिर्जापुर के लंदन मिशन स्कूल में ड्राइंग के अध्यापक के रूप में अध्यापन कार्य किए। इसके बाद ये पंडित केदारनाथ पाठक के संपर्क में आए और हिन्दी, उर्दू , बांग्ला , संस्कृत , अंग्रेजी साहित्य का गहन अध्ययन किया l 1903 से 1908 तक आनन्द कादम्बिनी  नामक पत्रिका के सहायक संपादक के रूप में कार्य किया और इनकी तमाम रचनाएं भी इसी पत्रिका में प्रकाशित होने लगी थी । इसके बाद 1908 से लगातार ये नागरी प्रचारिणी सभा में ‘हिन्दी शब्द सागर ‘ के सहायक संपादक के रूप में 19 वर्षों तक कार्य किए l और यही रहते हुए इन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए “ हिन्दी साहित्य का इतिहास “ लिखा , जिसके लिए हिन्दुस्तानी अकादमी की ओर से इन्हे 500/- रुपए का पारितोषिक भी मिला था l इसके बाद शुक्ल जी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक नियुक्त हुए और सन 1937 में बाबू श्यामसुंदर दास के अवकाश ग्रहण करने के बाद ये हिंन्दी विभाग के अध्यक्ष हो गए l और इसी पद पर रहते हुए दमा रोग से पीड़ित होने के कारण 2 फ़रवरी 1941 को शुक्ल जी का देहांत हो गया l

साहित्यिक परिचय:-    

शुक्ल जी की रुचि साहित्य में थी , इसी कारण इन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन साहित्य के प्रति समर्पित कर दिया l शुरुवाती साहित्यक जीवन इनका काव्य रचनाओं से हुआ लेकिन बाद में गद्य विधा के क्षेत्र में अधिक कार्य कर अपनी पहचान निबंधकार , अनुवादक , संपादक एवं आलोचक के रूप में बनाई । और उसमें एक सर्वश्रेष्ठ निबंधकार के रूप में इनको विशेष प्रसिद्धि मिली । ये हिन्दी के युग प्रवर्तक आलोचक रहे और इन्हें आलोचना का तो सम्राट कहा जाता है । इन्होंने सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों तरह की आलोचनाओं की रचना की । इनका “हिन्दी साहित्य का इतिहास” विशेष रूप से प्रसिद्ध है, जिसके लेखन में शुक्ल जी ने सर्वश्रेष्ठ भूमिका प्राप्त की । शुक्ल जी ने साहित्य की सेवा करते हुए हिन्दी के विकास मे महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा “हिन्दी शब्द सागर “ “नागरी प्रचारिणी पत्रिका “तथा “आनंद कादंबिनी “ जैसी पत्रिकाओं का प्रभावपूर्ण सम्पादन किया ।

कृतियाँ (रचनाएं ) :-

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल जी ने कई विधाओं मे अपनी लेखनी से प्रभावपूर्ण कृतियों की रचना की है, जिसमें निबंध, आलोचना, इतिहास, सम्पादन, काव्य रचना और अनुवाद से संबंधित रचनाएं महत्वपूर्ण हैं ।

काव्य रचना – अभिमन्यु वध , ग्यारह वर्ष का समय

निबंध – चिंतामणी , विचारवीथी

आलोचना – रासमीमांसा, त्रिवेणी (सूर , तुलसी और जायसी की आलोचना )

इतिहास – हिन्दी साहित्य का इतिहास

सम्पादन – हिन्दी शब्द सागर , नागरी प्रचारिणी पत्रिका , आनंद कादंबिनी

अनुवाद – मेगस्थनीज का भारत वर्षीय विवरण , आदर्श जीवन , विश्व प्रपंच , कल्याण का आनंद , बुद्ध चरित्र आदि

भाषा एवं शैली –

शुक्ल जी की भाषा शैली सुगठित है । कम से कम शब्दों में अपने विचारों को व्यक्त करना शुक्ल जी की शैलीगत विशेषता थी । संक्षेप में शुक्ल जी की भाषा प्रांजल एवं शैली सामासिकता लिए हुए है । इस प्रकार इनकी शैली आलोचनात्मक , गवेषणात्मक एवं भावात्मक है ।

हिन्दी साहित्य में स्थान :-

शुक्ल जी एक को श्रेष्ठ निबंधकार थे । हिन्दी समालोचना के क्षेत्र में इन्होंने अपनी साहित्यक प्रतिभा का लोहा मनवाया और आलोचना के सम्राट कहलाए । इसी कारण से हिन्दी गद्य के एक युग को “शुक्ल युग “ ही कहा जाता है 

  

 

 

   

 

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी : जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय एवं रचनाएँ

रामधारी सिंह “दिनकर” जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय, रचनाएं (कृतियाँ),