पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी : जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय एवं रचनाएँ

 पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी : जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय एवं रचनाएँ :-  (2005, 06, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 19, 20, 2024)

हिंदी साहित्य में पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी एक ऐसे साहित्यकार के रूप में प्रसिद्ध हैं, जिन्होंने अपने निबंध, आलोचना और लेखन के माध्यम से हिंदी गद्य साहित्य को नई दिशा प्रदान की। वे विशेष रूप से निबंधकार और आलोचक के रूप में जाने जाते हैं।



    पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जीवन परिचय :-

जीवन परिचय :- संक्षिप्त परिचय

नाम

पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी  

जन्मतिथि     

27 मई 1894,

जन्मस्थान            

छत्तीसगढ़ राज्य (तत्कालीन मध्य प्रदेश) के राजनांदगांव जिले स्थित छोटे कस्बे खैरागढ़ में हुआ था।"

पिता एवं माता का नाम

पुन्नालाल बख्शी, श्रीमती मनोरमा देवी      

शिक्षा

प्रारंभिक शिक्षा राजनांदगांव में, आगे उच्च शिक्षा नागपुर और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। संस्कृत, हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा का गहन अध्ययन किया।

मृत्यु  

18 दिसम्बर 1971

लेखन विधा

निबंध, आलोचना ,संपादन ,काव्य ,कहानी, अनूदित

भाषा  

सहजता और प्रवाह

शैली

विचारात्मक , भावात्मक , व्याख्यात्मक  

साहित्य में पहचान

सफल अनुवादक और संपादक  

साहित्य में स्थान 

छायावाद युग के महत्वपूर्ण निबंधकार माने जाते हैं।

 जीवन परिचय :-

हिन्दी साहित्य के श्रेष्ठ लेखक एवं पत्रकार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी का जन्म 27 मई 1894 छत्तीसगढ़ राज्य (तत्कालीन मध्य प्रदेश ) के राजनांदगांव जिले स्थित के एक छोटे से कस्बे खैरागढ़ में हुआ था । इनके पिता का नाम पुन्नालाल बक्शी तथा माता का श्रीमती मनोरमा देवी था । इनके पितामह (दादा) का नाम उमराव बक्शी था । माता पिता और दादा पहले से ही साहित्य के साधक थे और पिता और दादा तो काव्य रचनाकार भी थे । जिसके परिणामस्वरूप बक्शी जी का पालन पोषण और शिक्षा दीक्षा एक साहित्यक परिवार में हुआ । बक्शी जी बी.ए. पास करते ही पहले “हितकारिणी” और फिर बाद में अन्य पत्रिकाओं में भी अपनी रचनाएं प्रकाशित करवाना शुरू कर दिए ।

इसके बाद ये द्विवेदी जी के संपर्क में आए और इनकी रचनाएं सरस्वती पत्रिका में प्रकाशित होने लगी । इनके लेखन कौशल से प्रभावित होकर द्विवेदी जी ने सरस्वती पत्रिका का सम्पादन कार्य इनके हाथों में दे दिया । इस पत्रिका का सम्पादन कार्य बक्शी जी ने 1920 से 1927 तक किया । सरस्वती पत्रिका का सम्पादन कार्य छोड़ने के बाद बक्शी जी खैरागढ़ चले गए और कुछ दिनों तक शिक्षण कार्य भी किया । आगे के कुछ वर्षों तक “छाया “ नामक पत्रिका का भी सम्पादन किया । साहित्य साधना के मार्ग पर बक्शी जी एक मौन तपस्वी की भांति निरंतर कार्य करते हुए 77 वर्ष की आयु में 18 दिसम्बर 1971 को परलोकवासी हो गए ।

साहित्यिक परिचय:- 

पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी मुख्यतः निबंधकार, आलोचक और संपादक के रूप में प्रसिद्ध हैं। उनका लेखन सरल, सहज और भावनात्मक होते हुए भी गहन विचारों से परिपूर्ण है। ये द्विवेदी युग के प्रसिद्ध रचनाकार थे , और अनेक विधाओं में रचनाएं की हैं । इन्होंने जीवन ,समाज ,धर्म ,संस्कृति  आदि विषयों में उच्चकोटि के निबंध लिखे हैं । बक्शी जी ने अपने निबंधों में भारतीय और पाश्चात्य दोनों विचारधारा का तुलनात्मक रूप से विशेष वर्णन किया है । बक्शी जी ने विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी निबंध और मर्मस्पर्शी कहानियाँ भी लिखी हैं । ये एक सफल संपादक और कुशल अनुवादक थे । इन्होंने अंग्रेजी और बांग्ला के कई नाटक और कहानियों का प्रभावपूर्ण अनुवाद किया है ।

रचनाएं (कृतियाँ ) :-

निबंध संग्रह - पंच पात्र , प्रबंध पारिजात , मकरंद बिन्दु , पदम वन , कुछ यात्री , बिखरे पन्ने

आलोचना :- हिन्दी साहित्य विमर्श , विश्व साहित्य , हिन्दी उपन्यास साहित्य , हिन्दी कहानी साहित्य

कहानी संग्रह :- झलमला , अंजलि

काव्य :- शतदल , अश्रुदल

अनूदित :- प्रायश्चित , उन्मुक्ति का निबंध , तीर्थस्थल आदि

भाषा एवं शैली :-

पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी की भाषा सरल, संस्कृतनिष्ठ और प्रवाहपूर्ण है, जबकि उनकी शैली निबंधात्मक, आलोचनात्मक और भावनात्मक गहराई से युक्त है।

साहित्य में स्थान :-

बक्शी जी स्थान एक सफल आलोचक , श्रेष्ठ कहानीकार और विशिष्ट निबंधकार के रूप में है । साहित्य में इनकी गणना एक कुशल आलोचक और शिष्ट हास्य व्यंगकार के रूप में भी की जाती है ।   

Comments

Popular posts from this blog

आचार्य रामचंद्र शुक्ल - जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय , कृतियाँ (रचनाएं )

रामधारी सिंह “दिनकर” जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय, रचनाएं (कृतियाँ),