रामधारी सिंह “दिनकर” जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय, रचनाएं (कृतियाँ),

 

रामधारी सिंह “दिनकर”- ( 2005, 2006, 2007, 2009, 2012, 2013, 2014, 2016, 2017, 2018, 2019, 2020, 2024)


जीवन परिचय :- संक्षिप्त परिचय

नाम

रामधारी सिंह “दिनकर”         

जन्मतिथि     

23 सितम्बर 1908 ई.

जन्मस्थान            

सिमरिया गाँव (तत्कालीन मुंगेर जिला, वर्तमान बेगूसराय, बिहार)

पिता एवं माता का नाम

रवि सिंह, श्रीमती मनरूप देवी

शिक्षा

मोकामा घाट से मैट्रिक तथा पटना विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक 

आजीविका            

प्रारम्भ में विद्यालयों और कॉलेजों में अध्यापन कार्य, बाद में हिंदी अकादमी, प्रकाशन विभाग और संसद सदस्य के रूप में कार्यरत।

मृत्यु  

24 अप्रैल 1974 ई.

लेखन विधा

निबंध , संस्कृति ग्रंथ , आलोचना , काव्य ग्रंथ 

भाषा  

संस्कृतनिष्ठ , प्रांजल , प्रौढ़ तथा सुबोध  

शैली

विवेचनात्मक,  भावात्मक , समीक्षात्मक तथा सूक्तिपरक  

साहित्य में पहचान

समर्थ कवि एवं उत्कृष्ट गद्यकार

साहित्य में स्थान 

राष्ट्रकवि की ख्याति  

 

जीवन परिचय :-

हिन्दी साहित्य के श्रेष्ट कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म 23 सितंबर सन 1908 को सिमरिया गाँव (तत्कालीन मुंगेर जिला, वर्तमान बेगूसराय, बिहार) में हुआ था । इनके पिता श्री रवि सिंह तथा माता श्रीमती मनरूप देवी थी । इनके पिता एक साधारण किसान थे । दिनकर जी ने मैट्रिक की परीक्षा मोकामा घाट से तथा बी. ए. की परीक्षा पटना विश्वविद्यालय से पूर्ण किया ।

 दिनकर जी में बचपन से ही साहित्य के प्रति अनुराग और सृजन की प्रतिभा विद्यमान थी । जब ये मिडिल कक्षा में थे तभी “बीरबाला “ नामक काव्य की रचना की, तथा जब ये मैट्रिक (हाई स्कूल) में थे तब “प्राणभंग” नामक काव्य की रचना कर प्रकाशित करा चुके थे । तत्पश्चात सन 1928-29 में दिनकर जी नें विधि पूर्वक साहित्य के क्षेत्र में कदम रख दिया । जब इन्होंने बी. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की तभी मोकामा घाट के एक विद्यालय में अध्यापन का कार्य आरंभ कर दिया और प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला । उसके कुछ ही दिनों बाद सन 1934 में बिहार के सरकारी विभाग में सब-रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त हुए और इसी वर्ष ब्रिटिश सरकार के युद्ध प्रचार विभाग में उपनिदेशक पद पर नियुक्त किए गए । आजादी के बाद सन 1950 में ये मुजफ्फरपुर कॉलेज में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए । और 1952 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी के द्वारा इन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया । आगे चलकर कुछ समय के लिए ये भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे । और इसके बाद भारत सरकार के हिन्दी विभाग में एक लंबे समय तक रहकर हिन्दी के विकास में अपना योगदान देते रहे । सन 1959 में भारत सरकार के द्वारा इन्हें “पद्मभूषण” की उपाधि से सम्मानित किया गया । तथा 1962 ई. में भागलपुर विश्वविद्यालय के द्वारा दिनकर जी को डी. लिट. की मानद उपाधि प्रदान की गई । इनकी साहित्यक सेवा के लिए इन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया । उर्वशी महाकाव्य की रचना के लिए दिनकर जी को “ज्ञानपीठ पुरस्कार“ प्रदान किया गया । 1972 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। साहित्य की निरंतर सेवा करते हुए 24 अप्रैल 1974 को दिनकर जी का निधन हो गया ।

साहित्यिक परिचय:-

दिनकर जी की साहित्यिक यात्रा का आरंभ स्वतंत्रता आंदोलन की पृष्ठभूमि से हुआ। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से देशभक्ति और क्रांति की अलख जगाई। वे केवल राष्ट्रकवि ही नहीं, बल्कि चिंतनशील गद्यकार और समीक्षक भी थे।

उनकी काव्यधारा में वीर रस, श्रृंगार रस, करुणा और  नीतिपरकता  सभी का समावेश है। वे संस्कृति, राजनीति और समाज के गहरे अध्येता थे। दिनकर जी का गद्य एवं पद्य दोनों विधाओं में समान अधिकार था । इनकी रचना “संस्कृति के चार अध्याय “ एवं “ भारतीय संस्कृति की एकता “ राष्ट्रीय भावनाओं पर आधारित सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में से एक है और जिसमें “संस्कृति के चार अध्याय “ साहित्य अकादमी से पुरस्कृत है । दिनकर जी राष्ट्रीय भावनाओं पर आधारित कविताएं लिखते थे जिसके कारण इन्हें “राष्ट्रकवि “ का सम्मान भी प्राप्त हुआ । 

रचनाएं (कृतियाँ) :-

दिनकर जी ने कविता, निबंध, आलोचना और गद्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। उनकी कुछ प्रमुख रचनाएँ इस प्रकार हैं :

काव्य संग्रह:-

रश्मिरथी, कुरुक्षेत्र, हुंकार, रेणुका, द्रोण-काव्य, उर्वशी, प्राणों में अजगर आदि

गद्य एवं आलोचना :-

संस्कृत के चार अध्याय, भारतीय संस्कृति की एकता , वेणु वन, शुद्ध कविता की खोज,  काव्य की भूमिका, भारत की सांस्कृतिक कहानी, मिट्टी की ओर , अर्धनारीश्वर , रेती के फूल , उजली आग आदि

भाषा एवं शैली :-

दिनकर जी की भाषा में प्रबल ओज और ऊर्जावान प्रवाह है। इनकी भाषा शुद्ध साहित्यक संस्कृतनिष्ठ खड़ी बोली है ।  भाषा सरल एवं सशक्त दोनों है अर्थात  दिनकर जी ने कठिन विषयों को भी सहज भाषा में प्रस्तुत किया। सुबोधता और स्पष्टता सर्वत्र विद्यमान है । इनकी भाषा सहज , स्वाभाविक , और व्यावहारिक है ।

दिनकर जी की शैली विवेचनात्मक , समीक्षात्मक , भावात्मक और व्यावहारिक है ।

साहित्य में स्थान :-

 दिनकर जी को “राष्ट्रकवि” की उपाधि दी गई है।  उन्होंने हिंदी कविता में वीर रस को नई पहचान दी।  स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी कविताएँ युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं। इस प्रकार इनकी गणना विश्व के महान साहित्यकारों में होती है । रामधारी सिंह दिनकर छायावादोत्तर हिन्दी काव्यधारा के प्रमुख कवि , आलोचक , विचारक और निबंधकार के रूप में हिन्दी साहित्य के जगत में अमूल्य स्थान प्राप्त है ।  


Comments

Popular posts from this blog

आचार्य रामचंद्र शुक्ल - जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय , कृतियाँ (रचनाएं )

पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी : जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय एवं रचनाएँ