डॉ भगवतशरण उपाध्याय:- जीवन परिचय,साहित्यिक परिचय,कृतियाँ (रचनाएं )

 

"डॉ भगवतशरण उपाध्याय ”   ( 2005, 2006, 2007, 2009, 2012, 2013, 2014, 2016, 2017, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 )

                  


जीवन परिचय :- संक्षिप्त परिचय

नाम

डॉ भगवतशरण उपाध्याय 

जन्मतिथि     

1910 (अक्टूबर महीने में).

जन्मस्थान            

उजियारपुर गाँव, बलिया जिला, उत्तर प्रदेश

पिता एवं माता का नाम

पं॰ रघुनंदन उपाध्याय , महादेवी

शिक्षा

एम. ए. (प्राचीन इतिहास से)

आजीविका            

प्रोफेसर एवं साहित्य सृजन

मृत्यु  

12 अगस्त 1982, मॉरीशस

लेखन विधा

आलोचना , यात्रा वृत्तान्त , पुरातत्व संस्मरण , और रेखाचित्र   

भाषा  

परिष्कृत खड़ी बोली ,  

शैली

वर्णात्मक , विवेचनात्मक,  भावात्मक , आलंकारिक , समीक्षात्मक तथा आलोचनात्मक   

साहित्य में पहचान

पुरातत्व ज्ञाता , आलोचक एवं समर्थ शैलीकार  

साहित्य में स्थान 

100 से अधिक पुस्तकों के रचनाकार हैं , संस्कृति एवं पुरातत्व के महान ज्ञाता    

 

जीवन परिचय :-

हिंदी साहित्य के महत्वपूर्ण लेखक, आलोचक और साहित्यकार डॉ भगवतशरण उपाध्याय का जन्म सन 1910 ई. में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उजियारपुर नामक गाँव में हुआ था । इनके पिता का नाम प. रघुनन्दन उपाध्याय एवं माता का नाम श्रीमती महादेवी था । प्रारंभ से ही उन्हें साहित्य, इतिहास और संस्कृति के अध्ययन में गहरी रुचि थी। अपनी प्रारम्भिक शिक्षा पूर्ण करने के बाद उपाध्याय जी ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से प्राचीन इतिहास विषय से एम. ए. किया ।

 डॉ उपाध्याय जी संस्कृत-साहित्य एवं पुरातत्व के ज्ञाता थे । इन्होंने भारत के प्राचीन इतिहास एवं भारतीय संस्कृति का विशेष अध्ययन किया । डॉ भगवतशरण उपाध्याय जी ने पहले पुरातत्व विभाग , फिर प्रयाग संग्रहालय और तत्पश्चात लखनऊ संग्रहालय के अध्यक्ष पद पर कार्य किया । और इसके पश्चात पिलानी में बिड़ला महाविद्यालय में प्राध्यापक पद पर भी कार्य किया । और इसके उपरांत डॉ साहब नें विक्रम विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास विभाग में प्रोफेसर एवं अध्यक्ष पद को सुशोभित किया और यहीं से अवकाश ग्रहण किया । और साहित्य की साधना करते हुए मॉरीशस में दिनांक 12 अगस्त 1982 को डॉ साहब का निधन हो गया । (नोट :- प्राप्त जानकारी के अनुसार वे मॉरीशस में भारत के राजदूत (उच्चायुक्त) पद पर थे और वहीं उनका निधन हुआ।)

साहित्यक परिचय :-

उपाध्याय जी नें अपने जीवन काल में कई देशों जैसे यूरोप, चीन, अमेरिका आदि का भ्रमण भी किया था, और इन देशों में भारतीय संस्कृति और साहित्य पर व्याख्यान दिए थे । इन्होंने सौ से अधिक पुस्तकें लिखकर हिन्दी साहित्य को समृद्धि दिलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । उपाध्याय जी की यदि प्रमुख विशेषता की बात की जाए तो वे प्राचीन इतिहास एवं संस्कृति के अतुलनीय व्याख्याकार व विशेषज्ञ थे । इन्होंने साहित्य , कला , आलोचना , यात्रा वृत्तान्त , पुरातत्व ,संस्मरण, रेखाचित्र आदि अनेक विधाओं पर पुस्तकें लिखी । डॉ. उपाध्याय का साहित्य मुख्यतः आलोचना, निबंध और शोधपरक लेखन पर आधारित है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, इतिहास, पुराण, धर्म और कला को साहित्य से जोड़ते हुए गहन अध्ययन किया। उनके लेखन में इतिहास और साहित्य का अद्भुत समन्वय मिलता है।

वे छायावादोत्तर युग के महत्वपूर्ण आलोचकों में माने जाते हैं। आलोचना के क्षेत्र में उन्होंने भावात्मक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से हिंदी साहित्य का मूल्यांकन किया।

रचनाएं (कृतियाँ) :-

हिन्दी साहित्य के युगपुरुष डॉ भगवतशरण उपाध्याय जी नें साहित्य की साधना करते हुए सौ से अधिक पुस्तकें विभिन्न विधाओं में लिखी , कुछ महत्वपूर्ण के नाम निम्नलिखित हैं ।

आलोचनात्मक गद्य –

साहित्य और कला , विश्व साहित्य की रूपरेखा , खून के छीटे , विश्व को एशिया की देन , इतिहास के पन्नों पर आदि

यात्रा वृतांत –

कलकत्ता से पीकिंग

कुछ अन्य साहित्यिक ग्रंथ -

ठूँठा आम , सागर की लहरों , कुछ फीचर कुछ एकाँकी , इतिहास साक्षी है , मंदिर और भवन , इंडिया इन कालिदास आदि

भाषा एवं शैली :-

डॉ. उपाध्याय की भाषा सरल, प्रभावशाली और संस्कृतनिष्ठ है। उनकी शैली विद्वतापूर्ण होते हुए भी सहज और प्रवाहपूर्ण है। वे कहीं-कहीं अलंकारपूर्ण भाषा का भी प्रयोग करते हैं, परंतु उनकी विशेषता यह है कि वे गहन ऐतिहासिक तथ्यों को भी स्पष्ट और सुगम शैली में प्रस्तुत करते हैं।

भाषा – संस्कृतनिष्ठ, साहित्यिक हिंदी

शैली – आलोचनात्मक, विवेचनात्मक, शोधपरक तथा निबंधात्मक

विशेषता – साहित्य, संस्कृति और इतिहास का सम्मिलित दृष्टिकोण

साहित्य में स्थान :-

डॉ. भगवतशरण उपाध्याय हिंदी साहित्य के एक ऐसे आलोचक और विद्वान हैं जिन्होंने साहित्य को इतिहास और संस्कृति के साथ जोड़कर देखा। वे छायावादोत्तर युग में आलोचना-धारा को नई दिशा देने वाले माने जाते हैं। भारतीय संस्कृति, धर्म और परंपराओं को साहित्यिक संदर्भ में प्रस्तुत करने के कारण उनका साहित्य आज भी प्रासंगिक है।

Comments

Popular posts from this blog

आचार्य रामचंद्र शुक्ल - जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय , कृतियाँ (रचनाएं )

पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी : जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय एवं रचनाएँ

रामधारी सिंह “दिनकर” जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय, रचनाएं (कृतियाँ),