जयप्रकाश भारती :- जीवन परिचय , साहित्यिक परिचय , कृतियाँ
जयप्रकाश भारती :-
जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय, कृतियाँ (2005, 06, 07, 08, 09, 12, 14, 15, 16, 17,
18, 19, 20, 22, 2024 )
|
जीवन
परिचय :- संक्षिप्त परिचय |
|
|
नाम |
जयप्रकाश भारती |
|
जन्मतिथि |
02 जनवरी 1936 ई. |
|
जन्मस्थान |
मेरठ, उत्तर प्रदेश |
|
पिता एवं माता
का नाम |
श्री रघुनाथ सहाय, श्रीमती फुलकुमारी देवी
(कुछ स्रोतों में फूल रानी देवी) |
|
शिक्षा |
बी.एस.सी.
(बैचलर ऑफ साइंस) |
|
आजीविका |
संपादक |
|
मृत्यु |
5 फ़रवरी सन 2050 |
|
लेखन विधा |
पत्रिका , पुस्तक , बाल
साहित्य |
|
भाषा |
सरल , सहज |
|
शैली |
भावात्मक, चित्रात्मक, वैज्ञानिक शब्दावली का समुचित प्रयोग |
|
साहित्य में
पहचान |
बाल साहित्यकार एवं विज्ञान
विषयक साहित्य के प्रणेता |
|
साहित्य में
स्थान |
बाल-साहित्य का युगनिर्माता, वैज्ञानिक लेखन के जन-जन तक पहुँचाने
वाले |
जीवन परिचय :-
हिन्दी जगत के प्रसिद्ध
पत्रकार , बाल साहित्यकार , एवं वैज्ञानिक विषयक लेखक तथा समाजसेवी “जयप्रकाश भारती“
का जन्म 2 जनवरी 1936 ई. को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था । इनके पिता का नाम
श्री रघुनाथ सहाय तथा माता का नाम श्रीमती फुलकुमारी देवी (कुछ स्रोतों के अनुसार “
फूलरानी देवी”) था । पिता मेरठ के प्रसिद्ध एडवोकेट , पुराने कॉंग्रेसी तथा समाजसेवी
थे । भारती जी ने बी.एस.सी.
(बैचलर ऑफ साइंस) तक की शिक्षा मेरठ में ही पूर्ण की । अपने
छात्र जीवन से ही इन्होंने अपने पिता को कई सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते देखा
,जिसका इनपर भी गहरा प्रभाव पड़ा । पिता से ही प्रभावित होकर साक्षरता प्रसार के लिए
इन्होंने कई
वर्षों तक मेरठ में निःशुल्क
प्रौढ़ रात्रि पाठशाला संचालित
की ।
साहित्य और पत्रकारिता में उनकी रुचि स्पष्ट थी—उन्होंने ‘संपादन-कला-विशारद’ की उपाधि प्राप्त की, दैनिक प्रभात और नवभारत टाइम्स में
प्रशिक्षण लिया, दस
वर्षों तक साप्ताहिक हिन्दुस्तान के
सह-संपादक रहे और आगे चलकर नंदन बाल
पत्रिका के संपादक बने। भारती जी लेखन और पत्रकारिता दोनों क्षेत्रों
में विशेष ख्याति अर्जित कर चुके थे । हिन्दी जगत का यह महान साहित्यकार एवं पत्रकार
69 वर्ष की आयु में 5 फ़रवरी सन 2005 में इस संसार से विदा ले लिए ।
साहित्यिक परिचय
:-
जयप्रकाश भारती जी
की विशेष रुचि सम्पादन कार्य में थी । सम्पादन के क्षेत्र में उन्होंने ‘संपादन-कला-विशारद’ की उपाधि प्राप्त की, दैनिक प्रभात (मेरठ
से प्रकाशित ) और
नवभारत टाइम्स (दिल्ली से प्रकाशित ) में प्रशिक्षण लिया, दस वर्षों तक साप्ताहिक
हिन्दुस्तान पत्रिका
के
सह-संपादक रहे और आगे चलकर नंदन बाल
पत्रिका के संपादक बने । भारती जी ने “नंदन” बाल पत्रिका
का सम्पादन कार्य सन 2004 तक अर्थात 31 वर्षों तक किया । भारती जी ने सौ से अधिक पुस्तकों
की रचना की ।
भारती जे ने बालकों
और किशोरों की ज्ञान वृद्धि के लिए नैतिक , सामाजिक एवं बाल साहित्य पर लेख लिखे ।
इन्हें “बाल साहित्यकार” भी कहा जाता है । भारती जी को विज्ञान विषय के साहित्य के
प्रणेता के रूप में भी जाना जाता है । भारती जी की बहुत सी पुस्तकें भारत सरकार एवं
यूनेस्को द्वारा पुरस्कृत हुई हैं ।
रचनाएं (कृतियाँ
) :-
जयप्रकाश भारती की रचनाएँ बाल-साहित्य, वैज्ञानिक विषय और सामाजिक चेतना से जुड़ी
रहीं। उनकी उल्लेखनीय कृतियाँ हैं:-
अनन्त आकाश, हिमालय की पुकार, अथाह सागर (यूनेस्को द्वारा पुरस्कृत) विज्ञान की विभूतियाँ, देश हमारा, चलो चाँद पर चलें (भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत ),
अन्य
प्रकाशित कृतियाँ :-
सरदार भगत सिंह, हमारे
गौरव के प्रतीक, ऐसे थे हमारे बापू, लोकमान्य
तिलक, बर्फ की गुड़िया, दुनिया
रंग-बिरंगी, भारत की प्रतिनिधि लोक-कथाएँ,
बाल पत्रकारिता, स्वर्ण युग की ओर, एक
थाल मोतियों भरा, भारतीय बाल साहित्य का इतिहास,
हिन्दी पत्रकारिता: दशा और दिशा,
आदि
संपादित रचनाएं
:- भारत की प्रतिनिधि लोक-कथाएँ, किरण माला एवं नंदन (बाल
पत्रिका ) के संपादक
भाषा एवं शैली :-
भारती जी की भाषा सरल, स्वाभाविक साहित्यिक हिंदी निष्ठ है तथा वैज्ञानिक विषयों में उचित पारिभाषिक
शब्दावली का उपयोग किया
है । और इनकी लेखन शैली रोचक एवं रमणीय है । इन्होंने मुख्य रूप से वर्णात्मक , चित्रात्मक
एवं भावात्मक शैली का प्रयोग अपनी रचनाओं में किया है । विशेषकर बाल-साहित्य में इनका लेखन सहज
और आकर्षक था ।
हिन्दी साहित्य में
स्थान :-
जयप्रकाश भारती को हिन्दी बाल-साहित्य का युगनिर्माता माना जाता है। नंदन पत्रिका के संपादन द्वारा उन्होंने बाल पाठकों के लिए साहित्य को समृद्ध, उपयोगी और प्रेरणास्पद बनाया—और इसी कारण उन्हें बाल साहित्य क्षेत्र में विशेष स्थान प्राप्त है।
.jpg)
Comments
Post a Comment