जयशंकर प्रसाद - जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय , रचनाएं (कृतियाँ)

 

जयशंकर प्रसाद का जीवन परिचय :- (2006, 2007, 2008, 2009, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2015, 2016, 2017, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022, 2023, 2024,)


जीवन परिचय :- संक्षिप्त परिचय

नाम

जयशंकर प्रसाद

जन्मतिथि     

30 जनवरी 1889, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

जन्मस्थान            

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

पिता एवं माता का नाम

बाबू देवकी प्रसाद  

शिक्षा

औपचारिक शिक्षा काशी के क्वीन्स कॉलेज, / अंग्रेजी , फारसी , उर्दू , हिन्दी व संस्कृत का स्वाध्याय

मृत्यु  

15 नवम्बर 1937

लेखन विधा

कहानी , काव्य ,उपन्यास , नाटक , निबंध   

भाषा  

साहित्यक खड़ी बोली , संस्कृत प्रधान  

शैली

 विचारात्मक , भावात्मक , चित्रात्मक

साहित्य में पहचान

छायावादी काव्य धारा के प्रवर्तक

साहित्य में स्थान 

हिन्दी साहित्य में नाटक को नई दिशा देने के कारण “प्रसाद युग” के निर्माणकर्ता और “छायावाद” के जनक

 जीवन परिचय :-

हिंदी साहित्य जगत में छायावाद युग के चार स्तंभों में से एक नाम है –  जयशंकर प्रसाद। वे न केवल एक महान कवि थे, बल्कि श्रेष्ठ नाटककार, कथाकार और निबंधकार भी थे। उनकी रचनाओं में भावुकता, राष्ट्रप्रेम, इतिहास और भारतीय संस्कृति का गहरा समन्वय देखने को मिलता है।

    प्रसाद जी का जन्म वाराणसी में एक सम्पन्न वैश्य परिवार में 30 जनवरी 1889 को हुआ था । प्रसाद जी के पिता का नाम देवी प्रसाद था, जो तम्बाकू के बड़े व्यापारी थे । प्रसाद जी जब बारह वर्ष के थे और कक्षा सात मे पढ़ते थे तब इनके पिता का देहांत हो गया, जिससे पारिवारिक स्थिति डगमगा गई। उसी के चार साल बाद ही इनकी माता का भी देहांत हो गया । प्रसाद जी का बचपन तो सुख मे बीता लेकिन पिता के देहांत के बाद ही जैसे दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा । माता पिता के देहांत के बाद प्रसाद जी की शिक्षा दीक्षा और पालन पोषण इनके भ्राता शंभुरत्न जी ने किया । शुरुवाती शिक्षा तो इन्होंने वाराणसी के क्वीन्स कॉलेज से ली लेकिन अधिक पढ़ाई पूरी नहीं कर सके। फिर भी उन्होंने संस्कृत, हिंदी, उर्दू , फारसी, और  अंग्रेजी भाषा का गहन अध्ययन स्वाध्याय के द्वारा ही किया। वेद , पुराण , साहित्य , दर्शन का भी इन्होंने ज्ञान प्राप्त किया । साहित्य और इतिहास के प्रति इनकी विशेष रुचि थी। प्रसाद जी में काव्य सृजन का गुण बचपन से ही था । जब ये मात्र नौ वर्ष के थे तो इनकी पहली कविता प्रकाशन मे आ गई थी । युवावस्था से पहले ही इनके भाई और इनकी पत्नी का भी देहांत हो जाता है , जिसके कारण इनका पैतृक व्यवसाय ठप्प हो गया और परिवार ऋणग्रस्त हो गया । जिसके कारण इन्हें जीवन भर विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा । ऋण चुकाने के लिए प्रसाद जी ने अपनी पूरी पैतृक संपत्ति बेंच दी थी । संघर्षों और चिंताओं से इनका शरीर जर्जर हो गया जिसके कारण इन्हें क्षय रोग हो गया । परिणाम स्वरूप 15 नवंबर 1937 को यह साहित्य का सितारा हमेशा हमेशा के लिए बुझ गया । माँ भारती का यह अमर गायक अपने जीवन के केवल अड़तालीस बसंत ही देख सका ।  

साहित्यिक परिचय:-

प्रसाद जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी साहित्यकारों मे अग्रगण्य थे । इनमें साहित्य सृजन की प्रतिभा जन्मजात से ही विद्यमान थी । प्रसाद जी ने नाटक, कहानी , उपन्यास , निबंध और काव्य के क्षेत्र में अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया । “कामायनी” जैसी विश्वप्रसिद्ध महकाव्य की रचना करके प्रसाद जी ने हिन्दी साहित्य को अमर कर दिया । नाटक के क्षेत्र में उनके दिए गए योगदान के कारण वह युग ही “प्रसाद युग “ कहलाया । और साथ ही हिन्दी में छायावादी काव्यधारा के प्रणेता माने जाते हैं ।

रचनाएं (कृतियाँ) :-  

प्रसाद जी की रचनाएं निम्नवत है –

काव्य रचना – कामायनी , आँसू , लहर आदि

निबंध – काव्यकला

नाटक  – चन्द्रगुप्त , स्कंदगुप्त , अजातशत्रु , जनमेजय का नागयज्ञ , ध्रुवास्वामिनी आदि

कहानी संग्रह  – इंद्रजाल , आंधी, छाया, आकाशद्वीप, पुरस्कार     

उपन्यास – इरावती , तितली , कंकाल  

भाषा एवं शैली –

प्रसाद जी भाषा संस्कृत प्रधान है । शब्दावलीन समृद्ध और व्यापक है । इनकी शैली मुख्यतः अलंकृत और चित्रात्मक है । इनकी रचनाओं में भावात्मक , विचारात्मक , अनुसंधात्मक शैलियों का पुट भी मिलता है । भावपूर्ण अवस्था में इनका गद्य भी काव्यात्मक हो जाता है ।

हिन्दी साहित्य में स्थान :-

प्रसाद जी साहित्य की दृष्टि से बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे । ये श्रेष्ठ कहानीकार , नाटककार , उपन्यासकार होने के साथ – साथ कवित्व गुणों के भी धनी थे । हिन्दी साहित्य मे जयशंकर  प्रसाद का नाम सर्वोपरि है । जहां काव्य मे छायावादी धारा के जनक कहे जाते हैं वही गद्य विधा में इनके नाम से इनके युग को ही “प्रसाद युग “ कहा गया है ।   

Comments

Popular posts from this blog

आचार्य रामचंद्र शुक्ल - जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय , कृतियाँ (रचनाएं )

पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी : जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय एवं रचनाएँ

रामधारी सिंह “दिनकर” जीवन परिचय, साहित्यिक परिचय, रचनाएं (कृतियाँ),