कक्षा 10 हिन्दी – वस्तुनिष्ठ प्रश्न SET -4 : 2024 801(HD)
📘 कक्षा 10 हिन्दी – वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र (Set–4) 2024, 801 (HD)
निर्देश :
नीचे दिए गए सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ हैं। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए हैं।
सही विकल्प चुनिए।
प्रश्न 1.
हिन्दी साहित्य के श्रेष्ठ निबंधकार, आलोचक एवं इतिहासकार के रूप में जाने जाते हैं –
(A) बालकृष्ण भट्ट
(B) पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी
(C) रामचन्द्र शुक्ल
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (C) रामचन्द्र शुक्ल
प्रश्न 2.
‘महादेवी वर्मा’ द्वारा रचित रेखाचित्र है –
(A) जिंदगी मुस्कुराई
(B) अतीत के चलचित्र
(C) गाँव की साँझ
(D) बाजे पायलिया के घुंघुरू
उत्तर : (B) अतीत के चलचित्र
प्रश्न 3.
‘कोणार्क’ के रचनाकार हैं –
(A) जगदीश माथुर
(B) रामकुमार वर्मा
(C) जयशंकर प्रसाद
(D) विष्णु प्रभाकर
उत्तर : (A) जगदीश माथुर
प्रश्न 4.
‘चलो चाँद पर चलें’ के रचनाकार हैं –
(A) धर्मवीर भारती
(B) जयप्रकाश भारती
(C) अज्ञेय
(D) मोहन राकेश
उत्तर : (B) जयप्रकाश भारती
प्रश्न 5.
‘तूफानों के बीच’ रचना की विधा है –
(A) कहानी
(B) उपन्यास
(C) एकांकी
(D) रिपोर्ताज
उत्तर : (D) रिपोर्ताज
प्रश्न 6.
‘केशवदास’ किस काल के कवि हैं?
(A) आदिकाल
(B) रीतिकाल
(C) भक्तिकाल
(D) आधुनिक काल
उत्तर : (B) रीतिकाल
प्रश्न 7.
‘भारत-भारती’ के रचनाकार हैं –
(A) मैथिलीशरण गुप्त
(B) भारतेंदु हरिश्चन्द्र
(C) माखनलाल चतुर्वेदी
(D) सूरदास
उत्तर : (A) मैथिलीशरण गुप्त
प्रश्न 8.
भारतेंदु युग की समयावधि है –
(A) सन 1900 से 1928 ई. तक
(B) सन 1868 से 1900 ई. तक
(C) सन 1919 से 1936 ई. तक
(D) सन 1800 से 1826 ई. तक
उत्तर : (B) 1868–1900 ई.
प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से ‘सुमित्रानंदन पन्त’ की रचना नहीं है –
(A) ग्राम्या
(B) स्वर्णधूलि
(C) कामायनी
(D) युगान्त
उत्तर : (C) कामायनी
प्रश्न 10.
‘रीतिमुक्त ’ काव्यधारा के कवि हैं?
(A) बिहारीलाल
(B) पद्माकर
(C) केशवदास
(D) घनानन्द
उत्तर : (D) घनानन्द
प्रश्न 11.
“हा! रघुनन्दन प्रेम परिते।
तुम बिन जियत बहुत दिन बीते॥”
उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा रस है?
(A) वीर रस
(B) हास्य रस
(C) करुण रस
(D) रौद्र रस
उत्तर : (C) करुण रस
प्रश्न 12.
“ज्यों आंखिनु सब देखिये, आँख न देखी जाहिं”
इस पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है –
(A) उपमा अलंकार
(B) रूपक अलंकार
(C) श्लेष अलंकार
(D) उत्प्रेक्षा अलंकार
उत्तर : (D) उत्प्रेक्षा अलंकार
प्रश्न 13.
‘सोरठा’ छन्द के पहले एवं तीसरे चरण में मात्राएँ होती हैं –
(A) 13-11 मात्राएँ
(B) 11-13 मात्राएँ
(C) 11 -11 मात्राएँ
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर :(C) 11-11 मात्राएँ
प्रश्न 14.
‘सुगम’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है –
(A) सु
(B) स
(C) सुग
(D) गम
उत्तर : (A) सु
प्रश्न 15.
‘नवरत्न’ में कौन-सा समास है?
(A) कर्मधारय समास
(B) द्विग समास
(C) तत्पुरुष समास
(D) अव्ययी भाव समास
उत्तर : (B) द्विग समास
प्रश्न 16.
निम्न में से ‘पृथ्वी’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है –
(A) भू
(B) धरा
(C) वसुधा
(D) प्रसून
उत्तर : (D) प्रसून
प्रश्न 17.
‘त्वाम ’ शब्द में विभक्ति एवं वचन है –
(A) द्वितीया विभक्ति, एकवचन
(B) चतुर्थी विभक्ति, एकवचन
(C) षष्ठी विभक्ति, बहुवचन
(D) तृतीया विभक्ति, एकवचन
उत्तर : (A) द्वितीया विभक्ति, एकवचन
प्रश्न 18.
अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद होते हैं –
(A) चार
(B) आठ
(C) दो
(D) पाँच
उत्तर : (B) आठ
प्रश्न 19.
कर्तृवाच्य में प्रधानता होती है –
(A) क्रिया की
(B) विशेषण की
(C) कर्ता की
(D) कर्म की
उत्तर : (C) कर्ता की
प्रश्न 20.
जिन शब्दों के रूप बदलते हैं, उन्हें कहते हैं –
(A) विकारी पद
(B) अविकारी पद
(C) प्रत्यय शब्द
(D) अव्यय पद
उत्तर : (A) विकारी पद
Comments
Post a Comment